फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किशोरियों के पिता ने दो युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Tue, 08 Apr 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। एक सप्ताह पहले जिन किशोरियों को दिल्ली से बरामद कर कदौरा पुलिस ने वाहवाही लूटी थी। उस मामले में नया मोड आया है। पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गांव के ही दो युवकों ने बुलाया था। पीड़ित ने सोमवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 28 मार्च को थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 16 व 14 वर्षीय बेटियां गायब हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर एक अप्रैल को दोनों को दिल्ली से खोज लिया था। तब इस मामले में पुलिस ने खूब वाहवाही लूटी थी।
सोमवार को पिता एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायती पत्र देते हुए बताया कि जब बेटियां थाने लाई गईं तो उन्होंने बताया कि गांव के ही दो युवकों ने उनके द्वारा बनाए गए वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दिल्ली बुलाया था। बताया कि युवक कई बार दुष्कर्म कर चुके हैं। आरोपी वीडियो वायरल न कर दें, डर के कारण वह दिल्ली चलीं गई थीं।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि जब उसकी बेटियां कोर्ट में बयान देने जा रहीं थीं तो पुलिस ने उन्हें धमकी दी कि अगर किसी का नाम लिया तो उनके परिवार के साथ गलत हो जाएगा। इसलिए उसकी बेटियों ने उस वक्त कुछ नहीं बताया। आरोप है कि पुलिस ने दबाव बनाकर बयान बदलवा दिए।
पीड़ित पिता ने दोनों आरोपियों के कॉल डिटेल निकलवा कर उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसपी डॉॅ दुर्गेश कुमार ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें