फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हादसे में घायल किसान ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बाइकों की भिड़ंत में घायल किसान की मौत हो गई। वह कानपुर देहात से घर लौट रहे थे, तभी न्यामतपुर के पास हादसा हो गया था। किसान हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के कुकहनू गांव निवासी राजेंद्र पाल (58) खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। 20 फरवरी को वह बाइक से कानपुर देहात के खरका गांव गए थे। जब वह लौट रहे थे तो उनकी बाइक न्यामतपुर के पास चुर्खी रोड पर पहुंची कि सामने से आ रहे बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसके भाई राजू पाल ने उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था यहां से गंभीर हालत होने पर उन्हें झांसी रेफर कर दिया था। वहीं उनका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि इलाज के दौरान किसान की मौत हुई है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें