फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की परिजनों ने मंदिर में कराई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। एक गांव में सोमवार को प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया और दोनों को मंदिर में शादी करवा दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें युवक कह रहा है कि वह युवती को घर छोड़ने आया था, जबरन शादी करवा दी गई। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, रात में प्रेमिका को चकमा देकर युवक भाग गया। युवती ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग आटा के एक गांव निवासी युवती से चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को भी थी। युवक तीन दिन पहले छुट्टी पर घर आया। सोमवार को उसने युवती को उसकी सहेली के घर कालपी में बुला लिया। परिजन भी पीछे से आ गए और उन्हें पकड़ लिया।
इसके बाद पंडित को बुलाकर विधि-विधान से दोनों की शादी करवा दी। इस दौरान युवक ने विरोध भी किया, लेकिन उसकी एक न चली। युवक का आरोप है कि वह युवती को छोड़ने आया था, तभी परिजनों ने उसकी जबरन शादी करवा दी। वह उससे शादी नहीं करना चाहता है।
विज्ञापन

वहीं, युवती ने बताया कि वह तीन साल से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। रात में युवक लघुशंका की बात कहकर बाहर निकला और भाग गया। परिजनों ने उसकी तलाश भी की, लेकिन पता नहीं चला है।
मंगलवार को युवती ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। शादी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती के पिता का कहना है कि फौजी कई दिनों से उसकी बेटी के संपर्क में था। इसलिए वह बेटी से मिलने आया था। इसी दौरान उसकी शादी करवाई गई है। अब उसकी बेटी को उसे अपनाना ही पड़ेगा।
विज्ञापन

सीओ अवधेश कुमार का कहना है कि अभी तक किसी प्रकार की लिखित सूचना नहीं आई है। अगर आती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें