फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: परिवार गया था शादी में, युवक ने फंदा लगा दी जान

Tue, 22 Apr 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात में जब परिजन घर लौटे तो फंदे पर शव लटका देख सन्न रह गए। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव निवासी जगमोहन कुशवाहा ने बताया कि रविवार को परिवार में ही शादी थी। इस पर सभी लोग शादी समारोह में शामिल हो गए थे। जबकि पुत्र दीपक कुशवाहा (21) घर में रुक गया था। रात में जब मां फूलकुंवर व बहन रजनी घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद था। जब उन्होंने खुलवाने का प्रयास किया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। उसने आत्महत्या क्यों कि परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार राय ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें