बुनियादी साक्षरता मिशन योजनांतर्गत अनपढ़ महिलाओं एवं पुरुषों को साक्षर करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की योजना के तहत रविवार को प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदाबाद में गांव समिति, वरिष्ठ प्रधानाध्यापिका व योजना की सचिव सरोज अग्रवाल की देखरेख में परीक्षा कराई गई। इसमें 50 महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया। ब्लॉक डकोर अंतर्गत गांव मुहम्मदाबाद में
केंद्र सरकार की बुनियादी साक्षरता मिशन के तहत नवसाक्षर महिलाओं और पुरुषों की परीक्षा कराई गई। इसमें 40 महिलाओं और 10 पुरुषों ने भाग लिया। गांव समिति व वरिष्ठ प्रधानाध्यापिका व योजना की सचिव सरोज अग्रवाल, प्रधानाध्यापिका गोमती गुप्ता तथा प्रेरक कोमल कुमारी, अनिल कुमार की देखरेख में परीक्षा आयोजित हुई। सरोज अग्रवाल ने
बताया कि 10 से 12 बजे तक हुई परीक्षा में तुलसारानी, सीमा देवी, रचना देवी, माया देवी, लक्ष्मी देवी, पुक्खी, उमा देवी, सकुन्तला देवी, रमाकांती, नफीसा, पूजा चौधरी, सुनीता वर्मा, रजनी देवी, रामदुलारी, खरूसाबाली, कल्लू खां, कनैछा वाले आदि ने हिस्सा लिया।
सास-बहू ने भी दी परीक्षा
साक्षरता परीक्षा में गांव मुहम्मदाबाद निवासी जयदेवी और उनकी बहू पार्वती देवी ने एक साथ परीक्षा देकर शिक्षित बनने की प्रेरणा लोगों और आसपास के अनपढ़ लोगों को दी।
अब स्कूलों में लगेंगी कक्षाएं
बुनियादी शिक्षा मिशन को बढ़ावा देते हुए गांव-गांव में अनपढ़ों को शिक्षित करने के लिए अब दोपहर ढाई बजे से स्कूलों में बाकायदा कक्षाएं भी लगेंगी। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ प्रधानाध्यापिका सरोज अग्रवाल ने महिलाओं और पुरुषों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह योजना केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2012 से चल रही है।