फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: झांसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी का इंजन फेल

Tue, 31 Dec 2024 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस नंबर 11109 का इंजन तकनीकी खराबी के कारण फेल हो गया। इसके चलते ट्रेन करीब 45 मिनट तक खड़ी रही। लालपुर यार्ड में खड़े इंजन को जब इंटरसिटी में जोड़ा गया, तब ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। इसके चलते यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। सबसे ज्यादा उन लोगों को दिक्कत हुई, जो इलाज कराने या फिर व्यापार के सिलसिले में जा रहे थे और उनका इसी ट्रेन में वापसी का भी रिजर्वेशन था।
विज्ञापन

मंगलवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस जब सुबह 9.12 बजे लालपुर स्टेशन से गुजर रही थी, तभी ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई। अचानक झटके से ट्रेन रुकने पर यात्री सकते में आ गए। ट्रेन दोबारा न चलने पर वह ट्रेन से उतरकर देखने लगे। चालक दल ने ट्रेन के इंजन में आई खराबी को देखा तो समझ में नहीं आया। इस पर उन्होंने कंट्रोल रूम झांसी को अवगत कराया। इसके बाद कंट्रोल रूम के निर्देश पर लालपुर यार्ड में खड़ा दूसरा इंजन भेजा गया और उसे इंटरसिटी में जोड़ा गया। इसके चलते ट्रेन 9.12 बजे से 9.57 बजे तक 45 मिनट खड़ी रही।
इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार मुहम्मदाबाद निवासी महफूज और राठ निवासी वसीम ने बताया कि वह लखनऊ अस्पताल जा रहे थे, ट्रेन खड़ी होने के कारण समय से नहीं पहुंच पाएंगे। स्टेशन रोड गिरधरपुरी निवासी रमेश चंद्र सिंधी ने बताया कि वह व्यापारिक काम से हर मंगलवार को इंटरसिटी से कानपुर जाते हैं और इसी से वापस लौटते हैं। आज ट्रेन विलंबित होने के कारण वापस कैसे आएंगे, इस बात को लेकर परेशानी हो रही है। इस रेलखंड के यातायात निरीक्षक बीके पांडेय ने बताया कि इंटरसिटी के इंजन में खराबी आने के चलते दूसरा इंजन जोड़कर गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें