फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों ने की कलमबंद हड़ताल

विज्ञापन
फोटो-21-कलमबंद हड़ताल पर बैठे कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारी। स्रोत-केंद्र
विज्ञापन
उरई। वेतन एवं सेवा शर्तों में असमानता के विरोध में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के कर्मचारियों ने मंगलवार को एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल की।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि गैर-आईसीएआर संस्थाओं की ओर से संचालित केवीके के कर्मियों को वेतनमान, सेवा शर्तें, पदोन्नति, सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ तथा अन्य सुविधाओं में असमानता का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने डॉ. आरएस परौदा उच्च समिति की रिपोर्ट को शीघ्र लागू करने की मांग की। कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन तथा सेवा शर्तों में एकरूपता सुनिश्चित की जानी चाहिए। कलमबंद हड़ताल में केंद्र के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद मुस्तफा, डॉ. विस्टर जोशी, डॉ. मारूफ अहमद, ब्रजेश शर्मा, सतीश कुमार, शरद चंद्र, पंकज शुक्ला आदि कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें