फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चरमरा गई बिजली व्यवस्था हर घंटे में सप्लाई होती ठप

Mon, 24 Jun 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बारिश के बाद मौसम ठंडा हुआ, लेकिन लोड की समस्या खत्म नहीं हो रही है। फॉल्ट और ट्रांसफार्मर फुंकने की घटना कम नहीं हो रही हैं। इसके बाद भी बिजली कर्मचारी लगातार व्यवस्था सुधारने के लिए लगे हैं।
विज्ञापन

शहर के जेल रोड व करसान रोड को पानी की सप्लाई करने वाला नलकूप शनिवार को बंद हो गया। नलकूप कर्मचारी ने देखा तो ट्रांसफार्मर से करंट नहीं आ रहा था। जल संस्थान के जेई श्यामबहादुर ने बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बिजली विभाग के जेई मुकुल वर्मा ने नए ट्रांसफार्मर की डिमांड लगाई। रविवार की शाम ट्रांसफार्मर को बदला गया। तब जाकर रात में पानी की सप्लाई हो सकी। 24 घंटे पानी नहीं आने से लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, शनिवार रात कोंच नाका फीडर की सप्लाई दो घंटे ठप रही। जालौन रोड के पास फॉल्ट आने से सप्लाई प्रभावित हुई। रविवार सुबह भी केबल में फॉल्ट आने से दो घंटे सप्लाई बंद रही। इसके साथ ही अजनारी रोड पर जर्जर केबल व बॉक्स को बदला गया। जिसके वजह से रोजाना फॉल्ट हो रहे थे। जेई संतोष कुमार ने बताया कि कई बार इस लाइन में फॉल्ट आ चुका था। इस लिए उसे बदल दिया गया।
विज्ञापन

बघौरा में भी रात में बिजली ने खूब रुलाया। रात को 12 बजे जाकर सप्लाई आई। उसके बाद लुकाछुपी होती रही। बिजली नहीं आने से लोगों ने छतों पर रात गुजारी। एसडीओ रिषभ राजपूत ने बताया कि सप्लाई पहले से बेहतर चल रही है। कुछ फॉल्ट ओवरलोड की वजह से आ रहे हैं। केबलों को बदला जा रहा है। उनसे भी निजात मिल जाएगी।

एचटी लाइन के खंभे टूटे, 45 नलकूप बंद, पांच गांवों में अंधेरा
- आंधी ने उड़ाई बिजली, व्यवस्था ठीक करने में जुड़े कर्मचारी

सिरसा कलार। पांच दिन पहले आई आंधी ने एचटी लाइन के 16 खंभे तोड़ दिए थे। इससे आसपास के पांच गांव अंधेरे में डूब गए थे। इसके साथ ही नलकूप भी बंद हो गए थे। जिसके चलते किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।
19 जून को आंधी से एचटी लाइन के 16 खंभे टूटे थे। इससे जगतपुर अहीर बिजली घर से जुड़े पीपरी, अठगाव, हथना, खुर्द मऊ, उड़, गुपलापुर गांव को सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इन गावों की आबादी करीब छह हजार होगी। बिजली नहीं आने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
गांव के जसवंत सिंह, गिरंद सिंह, बाबू, लल्लू, रणविजय, भगवान सिंह, हाकिम, रामपाल ने बताया कि गांव की बिजली के साथ 45 प्राइवेट नलकूप व दो सरकारी नलकूप बंद हैं। इससे धान की बुबाई नहीं हो पा रही है। बिजली नहीं आने से ग्रामीणों को भी परेशानी हो रही है। बिजली विभाग के जेई रमाकांत वर्मा ने बताया कि नए खंभों की मांग की जा चुकी है। जल्द खंभे मिलने वाले हैं। उसके बाद सप्लाई चालू हो जाएगी। जो नलकूप बंद है। उनको दूसरी लाइन से जोड़कर चालू करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें