फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक पलटने पर कूदकर भागे चालक को वाहन ने रौंदा

Tue, 11 Feb 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटने पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह घायल अवस्था में ट्रक से निकलकर भागा तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के न्यामतपुर गांव निवासी प्रमोद उर्फ पप्पू (29) ट्रक चलाता था। सोमवार सुबह करीब चार बजे वह ट्रक में सीमेंट लादकर झांसी से कानपुर ले जा रहा था। जैसे ही ट्रक झांसी-कानपुर हाईवे स्थित बड़ागांव के पास पहुंचा कि चालक प्रमोद अपना स्टीयरिंग से संतुलन खो बैठा और ट्रक अचानक हाईवे पर पलट गया। इससे चालक घायल हो गया।
घबराहट में वह बचने के लिए ट्रक से निकलकर भागा तो किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह ट्रक चलाते थे। उनके दो बच्चे हैं। चालक की मौत से पत्नी रूबी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें