फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जनपद को मिली तीन 102 नंबर एंबुलेंस की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-5-कलक्ट्रेट में एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाते डीएम। स्रोतः सूचना विभाग
विज्ञापन

उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कलक्ट्रेट परिसर से एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीएम ने गर्भवती, प्रसूता, नवजात और दो साल तक के बच्चों को स्वास्थ्य इकाई तक आने और वहां से वापस जाने के लिए 102 नंबर एंबुलेंस सेवा का इस्तेमाल करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि 102 नंबर एंबुलेंस सभी सरकारी अस्पतालों पर खड़ी रहती है। इन पर किसी भी मोबाइल नंबर या लैंडलाइन के जरिए कॉल करके सरकारी प्रावधानों के अनुसार 24 घंटे सेवा ले सकते हैं। सीएमओ डॉ. नरेंद्र देव शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पुरानी तीन एंबुलेंस के स्थान पर तीन नई 102 एंबुलेंस स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती के लिए दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में 102 एंबुलेंस 21 और 108 एंबुलेंस 23 हैं। उन्होंने कहा कि गर्भवती जब कभी भी प्रसव पूर्व जांच के लिए सरकारी अस्पताल आती है तो वह इस सेवा का उपयोग कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि 102 नंबर एंबुलेंस सेवा एक बेसिक लाइफ सपोर्ट सेवा है और इसमें प्राथमिक देखभाल की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें