फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डेक्कन एक्सप्रेस रही निरस्त, छपरा मेल को बदले मार्ग से गुजारा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोहरे की मार और झांसी स्टेशन पर चल रहे ट्रैक मरम्मत के कार्यों के कारण झांसी-कानपुर रेलखंड पर ट्रेनों की गति बुरी तरह प्रभावित हुई है। डेक्कन एक्सप्रेस निरस्त रही और छपरा मेल को बदले मार्ग से गुजारा गया। राप्ती सागर सहित कई ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया गया।
विज्ञापन

रविवार को इस रेलखंड से गुजरने वाली गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस (07076) पूरी तरह निरस्त रही। वहीं, ग्वालियर से बरौनी और बरौनी से ग्वालियर के बीच चलने वाली छपरा मेल (11123-24) को भिंड, इटावा, गोविंदपुरी और कानपुर के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। कोहरे के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। गोरखपुर से तिरुअनंतपुरम जाने वाली राप्ती सागर एक्सप्रेस (12511) तीन घंटा 53 मिनट, मुंबई से सीतापुर जाने वाली सीतापुर एक्सप्रेस (12107) एक घंटा 11 मिनट, और पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15066) एक घंटा 39 मिनट की देरी से पहुंचीं। इसी प्रकार, आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली ट्रेन (20104) एक घंटा 26 मिनट, मुंबई से लखनऊ जाने वाली एसी स्पेशल (22121) एक घंटा 33 मिनट, एर्नाकुलम से बरौनी जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12522) एक घंटा 22 मिनट, और झांसी से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन एक घंटा 21 मिनट लेट रही। इन ट्रेनों के लगातार विलंबित होने, निरस्त होने और मार्ग परिवर्तन के कारण यात्रियों को कड़ाके की ठंड में यात्रा करने में अत्यधिक कठिनाई हो रही है।
यात्रियों का कहना है कि एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी रेलवे ने झांसी-कानपुर रेलखंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है, जिससे उन्हें झांसी और कानपुर तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक मरम्मत का कार्य लगभग अंतिम चरण में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद यात्रियों को हो रही असुविधा दूर हो जाएगी। इस समस्या के समाधान में विलंब के कारण यात्रियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें