उरई कोंच बस स्टैंड के पास कोंच की ओर से आ रही निजी बस ने बाइक सवार दो
युवकों को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल एक युवक ने जिला अस्पताल और
दूसरे ने झांसी ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। पुलिस निजी बस को सीज कर हादसे
के बाद भागने वाले चालक की तलाश कर रही है।
सोमई निवासी दीपक कुमार
(25) उरई निवासी अपने साथी राजा (20) पुत्र कल्लू के साथ उरई स्टेशन पर
अपने पिता को छोड़कर आ रहा था। तभी कोंच बस स्टेशन के पास निजी बस उसे
टक्कर मारती हुई निकल गई। घटना मे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और
दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार दीपक का साथी
राजा भी घायल हो
गया। दुर्घटना के बाद चालक निजी बस छोड़ कर भाग गया।
स्थानीय लोगों ने घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां
इलाज के दौरान दीपक कुमार की मौत हो गई। वहीं, राजा को गंभीर स्थिति में
झांसी रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस ने दीपक
के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने चालक के
खिलाफ रिपोर्ट
दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर परिवारीजनों में कोहराम
मच गया। दीपक के बदहवास परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।