फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक भागा

Sat, 12 Nov 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
घटना केे बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। रामपुरा से सवारियाें बैठाकर दिल्ली जा रही एक तेजरफ्तार प्राइवेट बस ने पैदी गांव के बाहर एक युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सैफई मेडिकल कालेज ले जा रहे थे।  तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनाें की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।   रामपुरा थाना के गांव मई निवासी कमल सिंह(30) पुत्र बलवीर सिंह शनिवार की शाम करीब चार बजे अपने खेताें पर पैदल जा रहा था। तभी रामपुरा से सवारियां बैठाकर दिल्ली जा रही प्राइवेट बस ने युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक काफी दूर उछल कर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक बस समेत भाग निकला।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल पड़े मंगल को मेडिकल कालेज सैफई ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव वापस लाए और रामपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक  कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। कदौरा थाना के गंाव बागी निवासी गुंजन देवी (70) पत्नी प्रशगी शनिवार की शाम करीब पांच बजे अपनी बकरियाें को चराकर वापस अपने घर आ रही थी। तभी गांव के ही बाहर सामने से आ रहे बागी निवासी युवक जीशान ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनाें ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनाें ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें