फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न लगाने से युवक की मौत

Fri, 20 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। उरई आ रहे बाइक सवाराें की बाइक में विपरीत दिशा से आ रहे आटो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट नहीं लगाए था और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई। हेलमेट लगाए होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह करीब दस बजे कालपी कोतवाली के गांव बरही निवासी मनोज कुमार (35) पुत्र रमेश कुमार अपनी बाइक से उरई आ रहा था। जोल्हूपुर मोड़ पर उसे कदौरा निवासी शौकीन बेग (65) मिला तो उसने उसे भी बाइक पर बैठा लिया। जैसे ही उसकी बाइक उरई के मेडिकल कालेज के पास पहुंची, सामने से आ रहे अनियंत्रित आटो ने उसमें टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे मनोज ने हेलमेट नहीं पहनी थी। इससे घटना के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे शौकीन बेग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीराें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आटो को कब्जे में ले लिया जबकि चालक मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें