उरई (जालौन)। पालिकाध्यक्ष कोंच के भाई की झुलसी पत्नी की गुरुवार को उपचार के दौरान झांसी में मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। निधन का समाचार मिलते ही लोगों में शोक व्याप्त हो गया और लोग उनके घर पहुंचे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित मोहल्ला तुलसी नगर निवासी कोंच नगर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के छोेटे भाई शिवकुमार गुप्ता की 32 वर्षीय पत्नी आरती बुधवार की दोपहर संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई थीं। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। जहां देर रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि आरती के पति इंडियन ओवरसीज बैंक में कैशियरहैं। आरती का मायका ललितपुर जिले के तालबेहट में है। उसके एक आठ वर्षीय बच्चा भी है। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।