फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में ठंड लगने से किसान की मौत

Thu, 08 Dec 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। खेत की रखवाली के दौरान 60 वर्षीय किसान को बुधवार की देर रात ठंड लग गई। इससे किसान अचेत होकर खेत में ही गिर गया। आसपास खेताें की रखवाली कर रहे किसानाें ने उसे घर पहुंचाया। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह देख परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनाें ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


कदौरा थाना के गांव बागी में इन दिनाें आवारा जानवराें की आवाजाही से फसल की बर्बादी हो रही है। इसको लेकर किसान परेशान हैं। बुधवार की रात बागी गांव निवासी किसान रामपाल (60) पुत्र जगन्नाथ अपने खेताें की रखवाली करने के लिए गया था। वह रात में खेत में मेड़ पर अलाव जलाकर बैठा था। तभी खेत में आवारा गाय घुस आई जिसे भगाने के  लिए वह खेत में गया तो उसे सर्दी लग गई। वह वापस आग के पास नहीं आ सका और खेत मेें ही गिर गया। जब आसपास खेताें की रखवाली कर रहे किसानाें ने देखा तो उसे आग से तपाया और परिजनाें को सूचना दी। परिजन उसे पहले घर ले गए और बाद में उसे सीएचसी कदौरा ले गए जहां तैनात डाक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें