फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी के दिन पेड़ से लटका मिला था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/महेबा। चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया गांव में बुधवार शाम पेड़ से लटके मिले युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। युवती मुसमरिया से पांच किमी दूर एक गांव की निकली। हैरत की बात है कि बुधवार को ही युवती की बड़ी बहन की शादी थी और उसी दिन उसका फांसी लगाना किसी के गले नहीं उतर रहा है। सीओ कालपी राहुल पांडे का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार शाम को मुसमरिया गांव में तब हड़कंप मच गया, जब देर शाम नीम के पेड़ से एक बीस साल की युवती का शव लटका मिला। रात तक पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास करती रही। देर रात नजदीक के गांव के लोगों ने शव की शिनाख्त की और बताया कि युवती दो दिन पहले गांव के दो युवकों के साथ निकली थी। जिसे बाद में घर वापस भी ले जाया गया था। फिर युवती का शव उसी दिन पेड़ से लटका मिलना हैरत में डालता है जिस दिन उसकी बड़ी बहन की शादी हो रही थी। परिजन भी युवती की तलाश के बजाए शादी में व्यस्त रहे। मामले को लेकर ग्रामीण भी तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि युवती के लापता होने की कोई सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई। वहीं पोस्टमार्टम सूत्रों का भी कहना है कि मौत की वजह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पा रही है। चुर्खी पुलिस के मुताबिक उन लड़कों की भी तलाश की जा रही है। वहीं सीओ कालपी राहुल पांडे का कहना है कि फिलहाल बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखे अभी कुछ नहीं कह सकते हैं, युवती के घर पर शादी थी, हो सकता है कि इसी कारण शिनाख्त में वक्त लगा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें