फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इंजीनियर परिवार के शवों का किया गया अंतिम संस्कार

Tue, 10 Oct 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 24 मोक्षधाम में वर्चुअल अंतिम संस्कार में शामिल परिजन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद इंजीनियर परिवार के शव परिजनों को मिले
परिजनों ने वहीं किया अंतिम संस्कार, उरई से वर्चुअल जुड़े परिजन
अभी तक नहीं पता चली मौत की वजह, परिजन संशय में
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। अमेरिका के न्यूजर्सी में रह रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर तेजप्रताप सिंह, उनकी पत्नी व पुत्र पुत्री के शव उनके आवास पर मिलने के पांच दिन बाद सोमवार को शवों के पोस्टमार्टम कराकर वहां पहुंचे उनके परिजनों को सौंप दिए गए। परिजनों ने वहीं पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। उरई से परिजन वर्चुअल अंतिम संस्कार में शामिल हुए। वहीं अभी तक उक्त परिवार की मौत कैसे हुई इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर बंबी रोड निवासी तेजप्रताप सिंह (45) अमेरिका के न्यूजर्सी के प्लेंसबोरो में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। वह पत्नी सोनल (40), पुत्र आयुष (10) पुत्री ऐमी (7) के साथ रह रहे थे। गुरुवार को उनके आवास पर सभी के शव संदिग्ध हालात में पड़े मिले थे। पूरे परिवार के मौत की जानकारी होने पर उरई में रहने वाले उनके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया था।
विज्ञापन

सूचना पाकर तेजप्रताप के कानपुर निवासी ससुर एमपी सिंह परिहार अपनी पत्नी के साथ न्यूजर्सी के लिए रवाना हो गए थे। इसके बाद लंदन में रहने वाली तेजप्रपात की डॉक्टर बहन बिंदु सिंह, साला सत्यम, भांजा अक्षय प्रताप सिंह भी न्यूजर्सी पहुंच गए थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने उनके शवों को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जिस पर परिजनों ने वहीं पर सभी का अंतिम संस्कार कर दिया। तेज प्रताप सिंह के बड़े भाई विवेक प्रताप सिंह ने अंतिम संस्कार की सभी क्रियाएं मोक्षधाम में संपन्न कराई। जूम एप से उनके परिवार से बहन विनीता सिंह, वीके सिंह, एसपी सिंह, नवीन सिंह, पप्पू सिंह, डॉक्टर श्रीप्रकाश सिंह, उपेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह सहित तमाम लोग शामिल हुए। मोक्षधाम से लैपटॉप पर देखते हुए अंतिम संस्कार की सभी कि्याएं पूरी की गई। इस दौरान लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहां मौजूद लोगों की आंखें नम थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें