फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जीएसटी की टीम ने कई गुटका गोदामों पर की छापेमारी

Tue, 10 Oct 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 28 गोदाम पर छापेमारी करती टीम
विज्ञापन

जीएसटी की टीम ने कई गुटका गोदामों पर की छापेमारी
टीम को बड़ी मात्रा में गुटका बनाने की सामग्री मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। झांसी से आई जीएसटी की पांच टीमों ने शहर के गुटका व्यापारियों के कई ठिकानों पर छापे मारी की। जहां टीम ने कागजों की जांच पड़ताल करते हुए वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली और बड़ी मात्रा में गुटका बनाने की सामग्री भी मिली।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के इंद्रानगर में गुटका गोदामों में झांसी से आई डिप्टी कमिश्नर संजय शर्मा के नेतृत्व में आई पांच टीमों ने अलग अलग क्षेत्रों में छापे मारी की। जीएसटी विभाग को शिकायत मिल रही थी कि उरई में संचालित मिश्रित गुटका बनाने वाले जीएसटी की बड़े पैमाने पर चोरी कर रहे हैं। छापेमारी में टीम को बड़ी मात्रा में तंबाकू मिश्रित गुटका, कई कुंतल सुपारी, तंबाकू व गुटका में मिश्रित की जाने वाली अन्य सामग्री भी मिली। टीम की कार्रवाई से जिले में गुटका कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें