उरई। इटावा जिले के गढि़या पिपरौली गांव निवासी अंकित(24) पिछले चार माह से जिला कारागार में बंद है। शनिवार को उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डिप्टी जेलर तारकेश्वर ने बताया कि उसके परिजन जेल में मिलने नहीं आते और न ही उसके मामले की कोई पैरवी कर रहा है। इसके चलते वह परेशान रहता है। जब भी उसकी पेशी होती है तो उसके अगले कुछ दिनों में उसकी हालत बिगड़ जाती है।(संवाद)