फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: समाधान दिवस में कम पहुंचे फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थानों में फरियादी बहुत कम संख्या में पहुंचे। डीएम व एसपी ने एट थाने में लोगों की फरियादें सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

थाना एट में डीएम चांदनी सिंह और एसपी ईरज राजा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए निर्देश दिए। डीएम ने लंबित शिकायतों को भी निर्धारित समयसीमा में निपटाने को कहा। पुलिस व राजस्व टीम को मौके पर जाकर शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुनकर शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। तहसीलदार कुमार भूपेंद्र आदि मौजूद रहे। माधौगढ़ कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल विमलेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें तीन शिकायतें आईं। एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। रामपुरा थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजीव कुमार बैस की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। इसमें चार लोगों ने राजस्व संबंधी शिकायतें दीं। थानाध्यक्ष ने बताया कि राजस्व टीम के साथ पुलिस को भेजकर जांच कराकर मामले का निस्तारण कराया जाएगा। कोंच सर्किल के तीन थानों में छह शिकायतें आईं, जिनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका। एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह ने शनिवार को थाना नदीगांव में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें