सीएचसी का निरीक्षण करतीं सीएमओ।
- फोटो : Amar ujala
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अल्पना बरतारिया ने मंगलवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। गंदगी देख सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई और चेतावनी दी। इसके बाद उन्होेंने दवा और एक्सरे कक्ष समेत ओपीडी का भी निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा और डॉक्टरों व स्टाफ की उपस्थिति को भी चेक किया। बायोमीट्रिक मशीन को बाहर लगाने केे निर्देश दिए। सीएमओ ने वार्डों में भर्ती मरीजोें से बात कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
मंगलवार सुबह आठ बजे सीएमओ अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ पहुंची। जैसे ही सीएमओ की गाड़ी केंद्र में पहुंची तो सबसे पहले उनका सामना गंदगी से हुआ। यह देख उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने अधीक्षक डा. विनोद राजपूत को बुलाकर कहा कि अस्पताल को चकाचक रखा जाए। अस्पताल में सफाई व्यवस्था में हीलाहवाली कताई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेतावनी दी कि दोबारा गंदगी न दिखे। इसके बाद उन्होंने दवा स्टोर में पहुंचकर वहां तैनात इंचार्ज से दवाओं केे बारे में जानकारी ली और कहा कि जो दवाएं एक्सपायरी हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए।
सीएमओ ने कर्मचारियों व डॉक्टरों की उपस्थिति को चेक किया। बायोमीट्रिक मशीन और चिकित्सकों व स्टाफ की सूची पट्टिका बाहर लगाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने वार्डों में पहुंचकर मरीजों से भी अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं केे बारे में जानकारी ली। मरीजों के संतोषजनक जवाब पाकर सीएमओ आगे बढ़ गई। उन्होंने चिकित्सकों व स्टाफ को निर्देश दिए कि वह समय पर अस्पताल पहुंचे। मरीजों को परेशानी होने की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।