फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं साख बचाने की चुनौती तो कहीं कांटे की टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ब्लॉक क्षेत्र में एक लाख एक हजार 799 मतदाता सोमवार को गांव की सरकार चुनेंगे। ब्लॉक क्षेत्र की 62 ग्राम पंचायतों एवं 63 क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा तीन जिला पंचायत सीटों के लिए मतदाता सोमवार को अपने मतों का प्रयोग करेंगे। चुनाव में भाग लेने के लिए मतदाता खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य पद की तीन सीटें हैं। इनमें शहजादपुरा व सहाव सीट सामान्य है एवं सिकरीराजा सीट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। पिछली बार जहां इन तीनों सीटों में दो सीटें भाजपा के पक्ष में गई थीं और एक सीट सपा के खाते में थी। आरक्षण बदलने से अब इन तीनों ही सीटों पर पार्टियों के प्रत्याशियों के सामने अपनी साख बचाने की चुनौती है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य की 63 सीटों पर 276 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से सिकरीराजा, सुढ़ार सालाबाद एवं ऊद अतरछला बीडीसी सीट पर तीनों उम्मीदवारों के खिलाफ किसी ने भी नामांकन पत्र नहीं भरा है। ऐसे में इन तीनों बीडीसी सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा बाकी है। शेष 60 सीटों पर 273 उम्मीदवारों के बीच मतदाता किसके सिर जीत का सेहरा बांधते हैं, यह देखना है। सबसे रोचक चुनाव ग्राम प्रधान पदों के लिए है। क्षेत्र की 62 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए पिछली बार जहां 487 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया था वहीं अबकी बार 446 प्रत्याशी ही मैदान में हैं। एक-एक वोट के लिए गांवों में रस्साकसी चल रही है। हालांकि अंत समय तक मतदाताओं ने अपने पत्ते नहीं खोले।
विज्ञापन

उधर, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लॉक क्षेत्र में 742 पद हैं। इस पद के लिए कम ही लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है। इन पदों के सापेक्ष मात्र 205 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से भी अधिकांश को निविरोध चुना लिया गया है। ऐसे में ग्राम सभा का कोरम पूरा होने की भी संभावना कम ही है। सभी पदों पर गांव की सरकार चुनने के लिए एक लाख एक हजार 799 मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना है। हालांकि चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रत्याशियों ने बाहर काम करने वाले लोगों को भी बुलवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें