ओम सेवा संस्थान की ओर से पिछले दिनों आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
केे विजेता छात्र, छात्राओं को रविवार को आयोजित समारोह में पुरस्कार देकर
सम्मानित किया गया। अंबेडकर चौराहा स्थित संस्थान के कार्यालय में सम्मान
समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता केे विजेता
सूर्यांश मिश्रा, अर्पित श्रीवास्तव, पारस नारायन सक्सेना,
अनुज गुप्ता,
सोनिका जैन, चेतन गुप्ता, विकास तिवारी, अशोक प्रजापति, अंकित सोनी, वैशाली
वर्मा, शिवांगी तिवारी, स्नेहा प्रजापति, दीपक सिंह आदि को पुरस्कृत किया
गया। इनको मोबाइल फोन, क्रिकेट किट, वीडियो गेम, कलर टीवी व नगद पुरस्कार
देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम केे मुख्य अतिथि समाजसेवी विकास
श्रीवास्तव बाबा ने पुरस्कार बांटे। इस
मौके पर कहा कि इस तरह की
प्रतियोगिताएं होते रहनी चाहिए। इससे छात्र, छात्राओं को अन्य प्रतियोगी
परीक्षाओं में काफी मदद मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीएमओ डा.
आशाराम ने कहा कि जो प्रतियोगी विजयी हुए हैं, वह तारीफ के काबिल हैं। जो
प्रतियोगी इसमें पीछे रह गए, वह भी मेहनत करें। आने वाले समय में अपना हुनर
दिखाएं। इस मौके पर
सिद्धराम दास महाराज, अवधेश यादव, विनोद विश्वकर्मा,
सुनील कुमार, प्रवीण तिवारी, अभिषेक पांडे, आशीष विश्वकर्मा, शैलेंद्र यादव
आदि मौजूद रहे।
इन्हें भी किया गया सम्मानित
इस मौके
पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए कढ़ोरेलाल यादव, रक्तदाता
डा. ममता स्वर्णकार, नाथूराम निगम, दंत चिकित्सक आरएस यादव, डा. मुकेश
दीक्षित, इं. अजय इटौरिया, सुभाष चंद्र शाक्य, भास्कर अवस्थी, ओमप्रकाश
सोनी, युसूफ इश्तियाक एडवोकेट, शिवचरन राठौर, किशोर पुजारी, अखिलेश तिवारी
आदि समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।