फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र के गुणगान के साथ शुरू हुआ कमल मेला

Fri, 23 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कमल मेले में लगाए गए स्टाल पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार से संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए भाजपा ने शहर में कमला मेला लगाया है। शुक्रवार को गांधी इंटर कालेज में आयोजित मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने फीता काटकर किया। इसमें केंद्र की योजनाओं की जानकारी नाटक के माध्यम से दी गई। प्रदेशीय आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर में तीन दिवसीय कमल
विज्ञापन


मेला आयोजित किया गया है। शुक्रवार से शुरू मेले में बच्चों, महिलाओं व युवाओं की भीड़ रही। मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार कमल मेले का आयोजन किया गया है। इसके जरिए आम जनता तक केंद्र सरकार की योजनाओं व नीतियों को पहुंचाना हैं। मेला

प्रभारी अभय द्विवेदी ने कहा कि मेले का उद्देश्य आम जनता को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी है ताकि जनता को योजनाओं की जानकारी मिल सके। मेले में झूले, जादू शो, बैलून, नाटक, मोदी के साथ सेल्फी, कठपुतली शो आदि आकर्षण का केंद्र हैं। पहले दिन मेले में महिलाओं को निशुल्क मेहंदी लगाई गई तो वहीं, बच्चों ने मोदी के कटआउट के साथ
विज्ञापन


सेल्फी ली और प्रिंटआउट भी निकलवाए। इस दौरान लोगों को मतदाता भी बनाया गया। इसके लिए आनलाइन उनका पंजीकरण भी किया गया। मतदाता बनने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की लाइन लगी रही। इस मौके पर अध्यक्ष उदयन पालीवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर वर्मा, रविकांत द्विवेदी, रामप्रकाश वर्मा मुखिया, पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, शैलेंद्र पांडेय, संजय त्रिपाठी, लक्ष्मण दास बबानी, रेखा वर्मा, हरिकिशोर गुप्ता रिप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें