फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव के पास गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सड़क किनारे खड़े एक कार सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक कार से उतरकर पास की दुकान से कुछ सामान लेने जा रहा था, तभी अचानक आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें