कदौरा। संदिग्ध हालात में युवक घर के पास स्थित नाला में मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कदौरा कस्बे के मोहल्ला हैदरपुरा निवासी अब्दुल (35) का शव मंगलवार की देर रात घर के पास स्थित नाले में पड़ा मिला।
सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि अब्दुल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। दो बच्चे हैं।
मौत से पिता मोहम्मद अख्तर, पत्नी सोनी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष कदौरा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।