फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप अनियंत्रित होकर खंती में पलटी, 17 घायल

विज्ञापन
जिला अस्पताल इमरजेंसी में घायलों को होता इलाज - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। उसमें बैठे 17 मजदूर घायल हो गए। चीखपुकार सुन आसपास मौजूद ग्रामीण वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खंती से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
डकोर थाना क्षेत्र के मकरेछा गांव में मंगलवार को मूंगफली की फसल उखाड़ने के लिए मुहम्मदाबाद गांव से 17 मजदूर पिकअप में सवार होकर गए थे।
देर शाम गांव आते समय कुसमिलिया गांव के पास कार अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।
पिकअप सवार मजदूर ज्ञानवती (55), मिथिला देवी (60), टिंकू (18), पंचम (40), नताली (50), ध्रुव (16), गंगादीन (40), रति (60), अंकित (17), मोतीलाल, गीता, विमुंतरा, रामरती सहित 17 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से मोतीलाल, टिंकू की हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें