कोंच। नहाते समय मलंगा नाले में लापता हुई बालिका का शव 27 घंटे बाद शुक्रवार को झाड़ियों में पड़ा मिला। सीओ के नेतृत्व में कानपुर की पीएसी बटालियन, स्थानीय गोताखोर तलाश में लगे थे।
कोतवाली क्षेत्र के डाढ़ी निवासी दयासागर अहिरवार की पुत्री रुचि (12) गुरुवार को सहेलियों के साथ गांव से निकले मलंगा नाले में नहा रही थी। नाले के तेज बहाव में वह बह गई थी। शुक्रवार की सुबह 37 बटालियन पीएसी कानपुर नगर के बाढ़ राहत बी दल के प्रभारी शिवकरण अवस्थी की अगुवाई में बालिका की खोज शुरू हुई। 12 जवानों की टीम मोटर वोट व गोताखोर इसमें लगाए गए। ढाई किलोमीटर दूर मलंगा नाले के पानी में बालिका झाड़ियों में फंसा मिला है।
शव मिलने की सूचना पर एसडीएम ज्योति सिंह, नायब तहसीलदार सादुल्ला खां भी पहुंच गए साथ ही बालिका के परिजनों व ग्रामीणों की भी भीड़ लग गई। बताया कि वह कक्षा आठ की छात्रा थी। वह छह बहनों में पांचवें नंबर की थीं। उसका एक छोटा भाई भी है। पिता मजदूरी करते हैं।
मलंगा नाले में नहा रहा था एक युवक
बालिकाओं ने बताया कि उनके मलंगा नाले में गांव का ही एक युवक भी नहा रहा था। घटना के बाद से ही वह भी लापता है। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उस समय बालिकाओं के साथ नहाने वाला युवक कौन था।
वर्जन
मलंगा नाले में डूबी बालिका का शव बरामद कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
परमेश्व प्रसाद, सीओ कोंच