फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दोस्तों के साथ बेतवा में नहाने गए युवक का शव 24 घंटे बाद मिला

विज्ञापन
फोटो - 03 मृतक दीपराज चौधरी उर्फ छोटू की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
उरई/कोटरा। जीजा को लेकर दोस्तों के साथ बेतवा नदी में नहाने गया युवक बह गया। बुधवार को उसका शव घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर पत्थर में फंसा मिला है।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के बाबई गांव निवासी दीपराज चौधरी उर्फ छोटू (22), अपनी दीदी के देवर झांसी जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र के भट्टागांव निवासी विकास अहिरवार (35), दोस्त झांसी जिले के चिरगांव निवासी आदित्य राज (20) व चिरगांव के मोहल्ला डाकखाना निवासी शिव वर्मा (34) के साथ कोटरा थाना क्षेत्र के सलाघाट स्थित जागेश्वर मंदिर पर पीबीसी का काम करने गया था। मंगलवार को काम करने के बाद चारों पास ही स्थित बेतवा नदी में नहाने चले गए। दीपराज व उसका जीजा विकास बीच जलधारा में चले गए। तेज बहाव के चलते दोनों पानी में डूबने लगे। साथ में गए दोस्तों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन जीजा को तो उन्होंने बचा लिया। दीपराज पानी के बहाव में बह गया। उन्होंने कोटरा थाना पुलिस व परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर थाना प्रभारी विमलेश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों से युवक की तलाश कराई। उसका कहीं कोई पता नहीं चला।
बुधवार की सुबह पहुंची एसडीआरएफ टीम ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला है। करीब चार बजे उसका शव घुरट के पास पत्थर के बीच फंसा मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह अपने माता-पिता का अकेला था। उसकी मौत से मां केशकली बिलख रही है। उसका कहना है कि भगवान तूने तो उसका दिया ही बुझा दिया। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि युवक का शव बरामद कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

फोटो - 03 मृतक दीपराज चौधरी उर्फ छोटू की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें