फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चार दिन से लापता छात्र का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। चार दिन से लापता किशोर का शव मंगलवार को पेड़ से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि मदरसा जाने की बात पर वह नाराज होकर घर से निकल गया था।
विज्ञापन


कालपी कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल खान का पुत्र वासिद खान (15) गांव के ही मदरसे में पढ़ाई करता था। मंगलवार को उसका शव सुरौली मौजा के पास लगे बबूल के पेड़ से फंदे पर लटका मिला है। अब्दुल ने बताया कि उनका बेटा गांव के ही मदरसे में तालीम लेता था। शुक्रवार को जब परिजनों ने उससे वहां जाने के लिए कहा तो वह नाराज हो गया। वह मदरसा जाने की बात कहकर निकल गया था। जब वह शाम को घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इस पर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी परमहंस तिवारी ने बताया कि किशोर का शव मिला है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें