फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गाय चराने गए लापता वृद्ध का शव नाले में पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के कोढ़ा किर्राही में एक दिन पहले लापता वृद्ध का शव नाले में पड़ा मिला। पुत्र ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में जुटी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पैर फिसलने से नाले में गिरकर वृद्ध की मौत हुई है।
विज्ञापन

कोढ़ा किर्राही गांव निवासी अवध नारायण अवस्थी (70) मंगलवार की सुबह गाय चराने जंगल की ओर गए थे। शाम को वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी खोजबीन की, कोई पता नहीं चला। इस पर बड़े बेटे श्याम ने सिरसाकलार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार की दोपहर जंगल में पड़े नाले में वृद्ध का शव पड़ा मिला। श्याम ने बताया कि वह खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उसका एक भाई राम भी है। राम गुजरात में रहता है। वह घर पर ही रहकर खेती करता है। थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि नाले में पैर फिसलने से वृद्ध की मौत होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें