फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाजपा ही कर सकती है समग्र विकास’

Wed, 14 Oct 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
गाय हमारी आस्था का केंद्र है, इसे चोट न पहुंचाई जाए। यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पंचायत चुनाव के बुंदेलखंड प्रभारी अशोक कटारिया ने कही। वह मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वोट की राजनीति करने वालों को जनता जवाब देगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रदेश का समग्र विकास भाजपा ही कर सकती है, यह मतदाता जान गया है। उन्होंने सूबे की सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वोट की राजनीति करने वालों को जनता जवाब देगी। सूबे में भर्तियों के नाम पर नौजवानों को ठगने का काम किया जा रहा है।


ऐसे निर्णय लिए जाते है कि न्यायालय को उस पर रोक लगानी पड़ती है। गाय को आस्था का प्रतीक बताया और कहा कि हमारी आस्था पर चोट पहुंचाने का काम नहीं होना चाहिए। इस दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, अनिल यादव, अनिल बहुगुणा, अरविंद चौहान, अमित निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें