फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे दोस्तों की बाइक मवेशी से भिड़ी, दोनों की मौत

Tue, 08 Oct 2024 02:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे दोस्तों की बाइक अन्ना मवेशी से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की गंभीर हालत होने पर उसे झांसी के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के निनावली जागीर निवासी मलखान पाल के 24 वर्षीय पुत्र शशेंद्र पाल सिंह का रविवार को जन्मदिन था।
इसलिए वह बाइक से अपने रामपुरा के वार्ड नंबर चार जगम्मनपुर रोड निवासी दोस्त सुशील याज्ञिक (22) के साथ जालौन आया था। वहां पर पार्टी करने के बाद रात में दोनों लौट रहे थे, जैसे ही उनकी बाइक जालौन कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर के पास पहुंची कि अचानक काली गाय ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां शशेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुशील की गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। परिजन उसे झांसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शशेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह बाहर रहकर कंपनी में काम करता था। उसकी मौत से मां मुन्नी देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें