फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बेकाबू होकर खड्ड में गिरी बाइक, मिस्त्री की गई जान

Wed, 05 Mar 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के वीरपुरा गांव निवासी गोविंद उर्फ काकन (26) डकोर कोतवाली क्षेत्र के छोटी जैसारी में चुनमुन सिंह के यहां पाइप फिटिंग का काम कर रहे थे। सोमवार शाम वह रामनगर निवासी अपने दोस्त रवि (25) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक मुहम्मदाबाद गांव के पास पहुंची कि बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। हेलमेट नहीं लगाए होने से दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पहले हुई थी। वह पाइप फिटिंग का काम करता था। उसकी मौत से पत्नी इच्छा देवी सहित अन्य परिजनोें का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें