फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा’

Wed, 23 Sep 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी रामगणेश ने कहा कि त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। अफवाह व गड़बड़ी फैलाने वाले शरारती तत्वों की ओर जरा भी ध्यान न दें। वह मंगलवार को विकास भवन सभागार में पीस कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले की गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखने की जरूरत है।
विज्ञापन


कुछ अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने का काम करते है, प्रशासन ऐसे लोगों से सख्ती से निपटेगा। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को  गणेश प्रतिमा विसर्जन और 25 सितंबर को बकरीद है। लिहाजा जिले के हर नागरिक का दायित्व बनता है कि वह आपसी भाईचारे के साथ दोनों त्योहारों को मनाए।

जिलाधिकारी ने नगरपालिका कर्मचारियों को निर्देश दिया कि बकरीद के दिन गंदे जानवरों को निकलने से रोकें।
बैठक के दौरान कोंच में सीवर व्यवस्था की बदहाली की बात भी उठी। इस पर जिलाधिकारी ने जलसंस्थान के अधिकारियों को समस्या के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।

बैठक में एसपी एन कोलांची ने कहा कि जिले में अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। इस दौरान सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, सपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय चौधरी, पूर्व मंत्री अकबर अली ने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एएसपी शकील अहमद, नगर मजिस्ट्रेट जलराजन चौधरी, सीओ जंगबहादुर सहित जिले भर के अधिकारी व समाजसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें