फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खबर छपते ही बदल गई कोंच सीएचसी के रैन बसेरे की सूरत

विज्ञापन
कोंच सीएचसी के रैन बसेरे की बदली सूरत, बिछाए गए गद्दे और चादर। - फोटो : कोंच सीएचसी के रैन बसेरे की बदली सूरत, बिछाए गए गद्दे और चादर।
विज्ञापन
कोंच। कोंच सीएचसी में बना रैन बसेरा कुछ दिनों से कूड़ाघर बना हुआ था।
विज्ञापन

सीएचसी के प्रभारी को रैन बसेरे की हालत तक देखने की फुर्सत नहीं थी। रैन बसेरे की अव्यवस्थाओं को लेकर अमर उजाला ने आठ जनवरी के अंक में खबर प्रकाशित की थी। खबर के बाद सीएचसी के रैन बसेरे की सूरत बदल गई। टूटी पड़ी खिड़कियों को भी सही करा दिया गया है।
कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुछ दिनों से सुर्खियों में है। अस्पताल के बाहरी हिस्से में बना रैन बसेरा कुछ दिनों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा था। किसी को उसकी हालत देखने तक कि फुर्सत नहीं थी। बुधवार को अस्पताल के बदहाल रैन बसेरे की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर उच्चाधिकारियों ने सीएचसी प्रभारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल रैन बसेरे की हालत ठीक करने के निर्देश दिए। कुछ ही घंटों में अस्पताल के रैन बसेरे की सूरत बदल गई। टूटी खिड़की से आ रही शीतलहर को रोकने के लिए खिड़कियों में गत्ता लगाकर रोक दिया गया। रैन बसेरे की साफ-सफाई कराकर चमका दिया गया। तीमारदारों के लिए साफ-सुथरे चादर व रजाई डाल दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें