फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पिता की रिवाल्वर लगाकर टप्पेबाजी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर लगाकर टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देने के आरोपी को कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने डेढ़ लाख की नकदी, स्कूटी व रिवाल्वर बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि शनिवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि डकोर कोतवाली क्षेत्र का गुढ़ा गांव निवासी राहुल परिहार किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में कोंच रोड स्थित मोदी ग्राउंड के पास खड़ा है। इस पर पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस की मदद से आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर लगाकर वारदातों को अंजाम देता था। उस रुपये से अपने महंगे शौक पूरे करता था। वारदात को अंजाम देने के दौरान वह अपने पास मोबाइल नहीं रखता था। टीम को आरोपी के पास से 157200 रुपये, एक स्कूटी व रिवाल्वर मिली है। रिवाल्वर आरोपी के पिता महेन्द्र सिंह के नाम है। एसपी ने बताया कि राहुल के खिलाफ जिला औरैया, कानपुर देहात के अलावा जनपद जालौन में कुल सात मामले दर्ज हैं। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें