फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पीछा कर रहे पुलिस समेत वाहनों में आरोपी ने कार से मारी टक्कर

Tue, 03 Sep 2024 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। कार का पीछा कर रही पुलिस गाड़ी सहित अन्य वाहन में आरोपी ने टक्कर मार दी। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। आरोपी पर युवती का वीडियो वायरल कर रुपये मांगने का आरोप है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाना पुलिस को रविवार को तहरीर दी थी। बताया कि थाना क्षेत्र के मड़ोरा निवासी आकाश सिंह व सचिन सिंह ने उसकी बहन की आपत्तिजनक फोटो खींच ली। इसके बाद आरोपी उसकी बहन से फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर रहे थे। बताया कि बहन ने आरोपियों के डर की वजह से दस हजार रुपये भी दे दिए थे।
आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी उसकी बहन से दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे, जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी बहन की फोटो व वीडियो व्हाट्सएप चैट वायरल कर दी। जिससे बहन मानसिक रूप से बहुत परेशान है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कार से भागने की फिराक में हैं, जिस पर उन्होंने जालौन औरैया स्टेट हाईवे पर रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगा दी। कार आते देख जैसे ही पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी कुठौंद पुलिस की जीप व कई अन्य वाहनों में टक्कर मार भागने लगे। जिस पर पुलिस ने आरोपी आकाश की घेरांबदी कर पकड़ लिया। क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र बाजपेई का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें