फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई

Tue, 03 Sep 2024 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे हाईवे किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के गांधी नगर निवासी रवि (35) सोमवार को बाइक से झांसी जिले के पारीक्षा में जाने के लिए निकला था। जैसे ही उसकी बाइक मोती नगर के पास पहुंची तभी किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। उसके तीन बच्चे हैं। वह बाइक से फेरी लगाने का काम करता था। उसकी मौत से पत्नी सुंदरा सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें