उरई। फार्मर रजिस्ट्री न करने वाले 50 जन सेवा केंद्रों की मान्यता निरस्त कर दी गई है। इन केंद्रों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री का कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा था।
जिला प्रबंधक सीएससी आलोक पाल ने बताया कि जन सेवा केंद्र राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की अहम कड़ी हैं। इसके बावजूद कुछ केंद्रों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण कार्य को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा था। इस पर यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने बताया कि सभी सीएससी संचालकों को अपने केंद्रों के बाहर सीएससी की कॉमन ब्रांडिंग का बैनर अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्रामीणों और आमजन को जन सेवा केंद्रों तक पहुंचने में आसानी हो और वे सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकें। (संवाद)