फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी मुद्रा तस्करी के मामले में फरार युवक को पकड़ा

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। विदेशी मुद्रा तस्करी के आरोप में पकड़े जाने के बाद जमानत पर छूटे आरोपी को दस साल से कोर्ट में हाजिर न होने पर पुलिस ने दबोचा है। युवक के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। कोतवाल एसके सिंह का कहना है कि आरोपी को पकड़कर कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी लाला पुत्र स्व. राजे लगभग 12 वर्ष पूर्व पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में विदेशी मुद्रा (पाक) की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था। जिसके पास से विदेशी मुद्रा और कुछ भारत में चलने वाले नकली नोट भी पुलिस ने बरामद की थी। लाला के खिलाफ विदेशी मुद्रा के संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। जमानत पर छूटने के बाद वह लगभग 10 वर्षों से वह फरार चल रहा था।
काफी समय से पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी के लिए डीजीपी को विशेष निर्देश दिए गए थे। इस पर जिला पुलिस भी सक्रिय थी। बुधवार की रात कोतवाल सुनील सिंह को सूचना मिली कि उक्त आरोपित अपने मोहल्ले में ही है। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार, एसआई देशराज ने घेराबंदी कर लाला को पकड़ लिया और पुलिस उसे कोतवाली ले आई। जहां से कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि फिलहाल लाला कोई काम धंधा नहीं करता था, कभी कभार कबाड़ बेचने का काम किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें