फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: परिवार परामर्श केंद्र की पहल से पांच टूटते परिवारों में हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। महिला परिवार परामर्श केंद्र की पहल से सोमवार को पांच परिवारों को टूटने से बचा लिया गया। वैचारिक मतभेद के चलते विवाद की स्थिति में पहुंचे दंपतियों की काउंसलिंग कर उन्हें साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


महिला परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी पूनम सिंह ने बताया कि सुनवाई में सदस्यों ने पति-पत्नी एवं उनके परिजनों की समस्याएं सुनीं। दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कराया गया और पारिवारिक दायित्वों को समझाते हुए आपसी सामंजस्य से जीवन यापन करने की सलाह दी गई। काउंसलिंग के बाद सभी दंपतियों ने भविष्य में आपसी विवाद न बढ़ाने और जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए साथ रहने पर सहमति जताई। समझौते के उपरांत परामर्श केंद्र की टीम ने उन्हें सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की हिदायत दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें