-बैठक करते टीईटी संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक में सदस्यों ने कोर्ट में याची बने सभी अभ्यर्थियों को याची लाभ दिलाने के लिए रणनीति तैयार की। वक्ताओं ने कहा कि संगठन हक पाने के लिए संघर्ष कर रहा है, उनका संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा। बताया कि मामले की सुनवाई 27 जुलाई को होगी। ठडे़श्वरी मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि सरकार टीईटी डिग्री धारकों के साथ अन्याय कर रही है,
लेकिन जब तक न्याय नहीं मिलता, लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई की जा रही है। नियुक्ति की मांग को लेकर हजारों टीईटी अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट में याची बने हैं। इन याचियों को कोर्ट के माध्यम से नियुक्ति दिलाने के लिए संगठन ने रणनीति तैयार कर ली है। बताया कि सुनवाई में संगठन की तरफ से चार सीनियर वकील समेत छह वकील खडे़ किए
जाएंगे। उपाध्यक्ष उपेंद्र पटेल ने कहा कि सरकार के भेदभाव पूर्ण रवैये से आज योग्य व प्रशिक्षित टीईटी धारक बेरोजगार हैं। बैठक में संगठन मंत्री अजब सिंह, शिवचंद्र श्रीवास्तव, जयदीप अवस्थी, शशि स्वरुप, राजेश गुप्ता, अनिल निरंजन, मनोज, अंकित पाठक, अरुण ओमरे और संजय सिंह आदि मौजूद रहे।