महेवा। भूमि संरक्षण विभाग राष्ट्रीय जलागम इकाई बफर गोदाम उरई की ओर से निर्माण कराए गए बंधों की जांच सिंचाई करने बुधवार को सिंचाई विभाग की टीम पहुंची।
भूमि संरक्षण विभाग की ओर से पिछले छह साल में कराए गए कामों की जांच के आदेश दिए हैं। उसी के तहत लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभ्यंता सैम और सतरहजू गांव में जांच करने पहुंचे।
लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गुप्ता और जेई कृष्णपाल ने मौके पर जाकर नापजोख की। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर मौजूद ग्राम सतरहजू निवासी ईश्वरीय प्रसाद, गोलू जितेंद्र आदि ने बताया कि हमारे गांव के सभी बांध पुराने हैं। कुछ साल पहले इन्हीं फूटे बांधों की मरम्मत की गई थी। मिट्टी भराई करके पुलिया बनाई गई थी जो अब जीर्ण-शीर्ण हो गई है। इस मामले में जेई कृष्ण पाल सिंह ने कहा कि मौके पर जांच की गई है, रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।