उरई। जिले में सबसे अधिक गोल्डन कार्ड कदौरा ब्लाक में बने है। आयुष्मान भारत योजना के डीपीसी डॉ आशीष झा ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 70,699 लाभार्थी परिवार योजना में शामिल हैं।
इसमें डकोर ब्लॉक के 11,334 परिवार, जालौन ब्लॉक के 8562, कदौरा ब्लॉक के 12,089, कोंच ब्लॉक के 5922, कुठौंद ब्लॉक के 7279, माधौगढ़ ब्लॉक के 7369, महेबा ब्लॉक के 5536, नदीगांव ब्लॉक के 7207, रामपुरा ब्लॉक में 5401 लाभार्थी परिवार हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद के सभी नौ विकासखंड में केवल कदौरा ने ही अभी तक 10 हजार गोल्डन कार्ड बनाए हैं। जालौन ब्लाक में 8643, डकोर 8152, माधौगढ़ 6218, कोंच 5559, नदीगांव 5460, महेबा 4441, कुठौंद 4101, रामपुरा 3979 गोल्डन कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 34 प्रतिशत परिवारों को गोल्डन कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। बताया कि जनपद के सभी ब्लॉकों में विशेष गोल्डन कार्ड अभियान 15 दिसंबर से ही जारी है, जो 31 दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए डीपीआरओ और डीएसओ की मदद ली जा रही है।