फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह बंधन में बंधे दस जोड़े

Sun, 30 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
विवाह बंधन में बंधता जोड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के बीहड़ में स्थित सींगपुरा में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। बाजे गाजे के साथ जैसे ही 10 दूल्हों की बारात पंडाल के बाहर पहुंची, देखने वालों की भीड़ लग गई। बराती भी जमकर नाचे। द्वारचार के बाद एक-एक कर दूल्हों को मंच पर लाया गया। इसके बाद दुल्हनें भी मंच पर पहुंचीं। वर वधू ने जैसे ही एक-दूसरे के गले में जयमाला डाली तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उन पर फूलों की बारिश होने लगी। जोड़ों को आए हुए मेहमानों और कमेटी की ओर से उपहार भी भेंट किए गए।
विज्ञापन


जैतपुरा बाली माता मंदिर कमेटी के तत्वावधान में अक्षय तृतीया के अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुल्की माता मंदिर पर किया गया। सम्मेलन में विभिन्न समाजं के दस जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम में इलाके के तमाम लोगों ने शामिल होकर वर वधू को आशीर्वाद दिए। इसके बाद बाराती और जनातियों ने लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया। एक ही पांडाल के नीचे सभी जोड़ों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेते हुए सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें भी ली।

कार्यक्रम अध्यक्षब्रजकिशोर कुशवाहा व प्रबंधक शिवशंकर जाटव ने बताया कि यह उनकी कमेटी का पहला प्रयास है और भबिष्य में भी इस तरह के आयोजन करते रहेंगे। ऐसे आयोजनों से गरीब बेटियों के हाथ बिना दान दहेज के पीले कराने में काफी मदद मिलती है। इस दौरान आयोजक शंकरसिंह हल्कू, बबलू कुशवाहा, कमेटी के मंत्री नरेन्द्र जाटव, रामविहारी जाटव, राजाभइया पाल, इंद्रजीतसिंह, ओमप्रकाश पाल, प्रधान ऐबरा हरीसिंह पाल, गोटीराम, संभलसिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें