फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में खुला दस बेड का पीआईसीयू वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने की तैयारियां शुरू हो गई है। डीएम प्रियंका निरंजन ने सोमवार को जिला अस्पताल में बनाए गए पीडियाट्रिक इंटेसिंव केयर यूनिट (पीआईसीयू) वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमएस से बच्चों के अभिभावकों के रुकने के इंतजाम के बारे में जानकारी ली। डीएम ने सीएमएस को निर्देशित किया कि बच्चों के परिजनों के रुकने के लिए वार्ड के पास ही जगह का इंतजाम किया जाए।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ एके सक्सेना ने बताया कि वार्ड के एक कमरे में बच्चों के अभिभावकों को रुकने का इंतजाम किया जाएगा। साथ ही वार्ड का इंचार्ज बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संजीव अग्रवाल को बना दिया गया है। यह वार्ड दस बेड का है और सभी सुविधाओं से युक्त है।
डीएम ने अस्पताल में हो रही कोरोना की जांच और डायलिसिस के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कोरोना की रोकथाम और टीकाकरण के लिए हर स्तर से प्रयास करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ ऊषा सिंह, डॉ अवनीश कुमार, डॉ एसपी सिंह, डॉ संजीव गुप्ता, डॉ आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें