फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पानी भरने गई किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता ने दो नामजद लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सोमवार को एक व्यक्ति परिवार के साथ कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व उसकी 12 साल की बेटी पानी भरने घर के समीप स्थित हैंडपंप पर गई थी। वहां हमीरपुर के थाना कुरारा के ग्राम भरुआ निवासी नीरज और ग्राम हीरापुर के धनदरी उसकी पुत्री को उठा ले गए और यमुना के समीप खेतों में ले जाकर दुष्कर्म किया।
रोती बिलखती बेटी घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़ित पिता ने बताया कि युवकों की गांव में दहशत है। इसके चलते दो दिन दिन तक घर से नहीं निकल सका।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के वरिष्ठ उप निरीक्षक एसपी मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें