फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। पड़ोसी की किशोरी को शादी समारोह में लेकर युवक ने उससे दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी मां ने पुत्री के साथ दुष्कर्म होने की तहरीर दी। बताया कि आरोपी उसके मोहल्ले में रहता है। दोनों के परिवारों में अच्छे संबंध हैंं। शनिवार को आरोपी देवेंद्र अपनी पत्नी को लेकर एक रिश्तेदार के घर शादी कार्यक्रम में जा रहा था। उसने उनकी बेटी को भी साथ में ले जाने की बात कही। उसने विश्वास करते हुए अपनी बेटी भेज दी। रविवार को जब उसकी बेटी घर लौटी तो वह काफी उदास थी। उससे पूछा तो उसने रोते हुए पूरी आपबीती सुनाई। बताया कि शनिवार को शादी कार्यक्रम के दौरान आरोपी ने दूसरे कमरे में जाकर उसके साथ गलत काम किया। इस पर गुस्साई किशोरी की मां ने कोतवाली जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें